सिद्धार्थनगर। विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु में लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की पांच प्रमुख मार्गों के विशेष मरम्मत कार्य के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। करीब 230.64 लाख की लागत से जर्जर सड़कों के निर्माण कार्य से लोगों को राहत मिलेगी। विधायक श्याम धनी राही के अनुरोध पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने यह स्वीकृति प्रदान की है।
विधायक ने बताया कि 1.700 मीटर ककरहवा बाजार से फाजिलनगर संपर्क मार्ग, नगर पालिका क्षेत्र के थरौली पक्की सड़क से लोधपुरवा होते हुए गोबरहवा रेलवे क्राॅसिंग तक करीब एक किमी. सड़क के लिए 47.28 लाख रुपये, मधुबेनिया, गौरा रोशनजोत, कुल्हुआ, कम्हरिया अगया कला खुर्द वाया कोइरीडिहवा जीतपुर मार्ग 2.100 किमी. के लिए 47 लाख रुपये, नौगढ़ महापाली से खुशराजपुर अंतुआ संपर्क मार्ग एक किमी. 41.51 लाख एवं सेमरा मदरहना मार्ग पर कूड़ा नदी पर पहुंच मार्ग 1.850 किमी. के लिए 40.57 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।