नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडक नदी में अचानक आई बाढ़। स्रोत सोशल मीडिया
कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)। नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में बाढ़ आने से चुमनुबरी गांवपालिका के वार्ड छह के पांच लोग लापता हो गए। इनमें दो महिलाएं और तीन पुरुष हैं। नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी ने रविवार को इसकी जानकारी दी।
जानकारी के अनुसार, लोकपा और चुमलिंग के बीच भूस्खलन होने से बूढ़ी गंडकी नदी का बहाव अवरुद्ध हो गया। इसके बाद लादी समेत कई इलाकों में बाढ़ आ गई। लापता लोगों में सोनम लामा (65), मोमो अजी लामा (59), भूति लामा (66), कर्मा लामा (73) और पेमा दोरजे लामा (41) शामिल हैं।