फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपाल में अनियंत्रित बस पलटी, अधेड़ की मौत, पांच यात्री घायल

Thu, 30 Oct 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नेपाल के कपिलवस्तु जिले के शिवराज नगर पालिका बनकसबास में दुर्घटना स्थल पर पलटी यात्री बस। स्रोत
विज्ञापन
खुनुवां। नेपाल के कपिलवस्तु जिले के शिवराज नगर पालिका नंबर एक बनकसबास में बृहस्पतिवार तड़के अनियंत्रित बस सड़क पर पलट गई। इस हादसे में पैदल जा रहे अधेड़ की मौत हो गई, जबकि बस में सवार पांच यात्री घायल हो गए। पूर्व-पश्चिम राजमार्ग पर उस समय हुई जब काठमांडू से धनगढ़ी जा रही थी। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, काठमांडू-धनगढ़ी जाने वाली बस कपिलवस्तु में तड़के करीब दो बजे हादसे का शिकार हो गई। अनियंत्रित हुई बस ने पैदल जा रहे लगभग 50-55 वर्ष के पहाड़ी मूल के अज्ञात अधेड़ को अपनी चपेट में ले लिया। इलाज के लिए चंद्रौटा बेसिक हेल्थ सर्विस अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। बस में सवार 17 यात्रियों में पांच को हल्की चोटें आई हैं। घायलों का इलाज चंद्रौटा स्थित संजीवनी सामुदायिक अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। चंद्रौटा वार्ड पुलिस कार्यालय के प्रमुख संतोष घिमिरे ने बताया कि हादसे की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें