शोहरतगढ़। ब्लॉक संसाधन केंद्र शोहरतगढ़ में बुनियादी भाषा और संख्यात्मक ज्ञान के साथ एनसीईआरटी पाठ पुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण में पहले दिन विभिन्न विद्यालयों से प्रतिभाग कर रहे शिक्षकों को प्रशिक्षकों ने बुनियादी साक्षरता, एनईपी 2020 गणित मेला आधारित जानकारी साझा की गई।
प्रशिक्षक प्रवीण कुमार यादव, सत्येंद्र, आनंद प्रकाश गौड़, रोबिन और मनोज यादव ने बुनियादी शिक्षा के अंतर्गत भाषा एवं संख्या ज्ञान के बारे में जानकारी को शिक्षकों के बीच साझा किया। बीईओ संजय कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माला पहनाकर दो अलग-अलग कमरों में 50-50 के बैच में शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू किया। प्रार्थना व प्रेरणा गीत से प्रशिक्षण सत्र कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। प्रशिक्षण में प्रतिभागी प्रदीप मणि त्रिपाठी, अर्चना गुप्ता, चेतन मणि त्रिपाठी, धनुषधारी मिश्रा, कविता यादव, प्रमोद त्रिपाठी, मीनू पांडेय, लाल बहादुर आदि मौजूद रहे।