फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पोखरे में जहरीला पदार्थ डालने से मर गईं मछलियां

Fri, 30 Jan 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी क्षेत्र के विशुनपुर गांव में पोखरे में मरी मछलियां। संवाद
विज्ञापन
बांसी। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के विशुनपुर स्थित एक पट्टे के पोखरे में जहरीला पदार्थ डाले जाने से बृहस्पतिवार की रात काफी संख्या में मछलियों की मौत हो गई है। इस घटना से पोखरा पट्टा धारक की जीविका एक झटके में उजड़ गई है, जिससे परिवार के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के विशुनपुर निवासी लवकुश गौड़ ने थाना गोल्हौरा में दी गई तहरीर में बताया कि उक्त पोखरा ही उनके परिवार की आय का एकमात्र साधन है। पीड़ित के अनुसार बृहस्पतिवार को किसी अज्ञात व्यक्ति ने पुरानी रंजिश के चलते पोखरे में जहरीला पदार्थ मिला दिया, जिससे उसमें पाली जा रही सभी मछलियां मर गईं। इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और परिवार के भरण-पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई है। पीड़ित ने मामले की सूचना तत्काल डायल-112 पर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पीड़ित ने दोषियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष गोल्हौरा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें