फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मोर पंख अनार से ड्रोन पटाखे तक, आतिशबाजी में बच्चों की पसंद हुई खास

Sat, 07 Nov 2026 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- दिवाली पर बदला आतिशबाजी का अंदाज, बटरफ्लाई और गोल्डन फेदर की बढ़ी मांग
विज्ञापन

- कलर स्मोक तो कोई मोर पंख अनार का ले रहा आनंद, मल्टी शॉट और स्काई शॉट से आसमान में रंगों का नजारा देखने का उत्साह
सिद्धार्थनगर। दिवाली पर इस बार आतिशबाजी का अंदाज बदला नजर आ रहा है। बाजार में पारंपरिक पटाखों के साथ बटरफ्लाई, कलर स्मोक, गोल्डन फेदर और मल्टी शॉट जैसी नई वैरायटी लोगों को आकर्षित कर रही हैं। बच्चों से लेकर युवाओं तक में अलग-अलग रंग और इफेक्ट वाली आतिशबाजी को लेकर खास उत्साह है।
विज्ञापन

शहर के जीआईसी ग्राउंड में लगी पटाखों की दुकानों पर नई वैरायटी देखने को मिल रही है। दुकानदार सुंदर बताते हैं कि मोर पंख अनार जलने पर मोर के पंख जैसी रंगीन चिंगारियां निकलती हैं। वहीं, दुकानदार अब्दुल्लाह के अनुसार, बटरफ्लाई पटाखे के नाम और डिजाइन बच्चों को आकर्षित कर रहे हैं। कलर स्मोक से रंगीन धुएं का नजारा बनता है, जबकि गोल्डन फेदर में सुनहरी चिंगारियों का फव्वारा दिखाई देता है। मल्टी शॉट में एक ही पैकेट से कई राउंड में आसमानी आतिशबाजी होती है। इसके अलावा अलग-अलग रंगों के स्काई शॉट और नए डिजाइन के फाउंटेन भी बाजार में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


बच्चों की पसंद
बटरफ्लाई और रंगीन चकरी
फुलझड़ी और छोटे अनार
कलर स्मोक और नए डिजाइन के फाउंटेन
मोर पंख अनार की रंगीन चिंगारियां

युवाओं की पसंद
मल्टी शॉट और स्काई शॉट
गोल्डन फेदर और कलर फाउंटेन
आसमान में कई रंग बिखेरने वाली आतिशबाजी
नए डिजाइन और अलग इफेक्ट वाले पटाखे

बड़ों की पसंद
पारंपरिक अनार और फुलझड़ी
कम आवाज वाले रोशनी के पटाखे
परिवार के साथ जलाए जाने वाले सजावटी फाउंटेन
बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर कम जोखिम वाले विकल्प
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें