फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपाल में पकड़ी गई पटाखे की खेप

Fri, 10 Oct 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नेपाल के सेमरी गांव में पकड़ा गया पटाखे की खेप। स्तोत्र वीडियो
विज्ञापन
शोहरतगढ़। भारतीय सीमा से सटे नेपाल के यशोधरा नगरपालिका क्षेत्र के सेमरी बांध के पास बृहस्पतिवार शाम को एक बाइक पर लदे भारी मात्रा पटाखों की खेप नेपाल पुलिस ने जब्त की है।
विज्ञापन

यह पटाखे भारतीय सीमा क्षेत्र के कोटिया के सीमाई इलाकों से तस्कर बाइक पर लादकर नेपाल के बहादुरगंज लेकर जा रहा था। नेपाल पुलिस ने जांच के दौरान पटाखा बरामद किया जबकि तस्कर बाइक और पटाखा छोड़कर भागने में कामयाब रहा।
सूत्रों के अनुसार, तस्कर बृहस्पतिवार को भारी मात्रा में अवैध पटाखा भारतीय बाजार से खरीदकर कोटिया बॉर्डर के सीमाई इलाकों से चोरी-छिपे बाइक से नेपाल लेकर जा रहा था। जैसे ही उसने नेपाल के सीमा में प्रवेश कर नेपाल के यशोधरा नगरपालिका क्षेत्र के सेमरी बांध के रास्ते बहादुरगंज की ओर जाने लगा।
विज्ञापन

तभी सेमरी गांव के पास नेपाल पुलिस को जांच करता देख वह बाइक पर लदे पटाखों को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। नेपाल पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने बाइक पर रखे बोरों की तलाशी ली। इसमें भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद हुए। नेपाल पुलिस ने पटाखा सहित बाइक को जब्त कर लिया। अवैध पटाखों की कीमत नेपाल पुलिस के अनुसार 32000 रुपये नेपाली मुद्रा में आंकी गई है।
नेपाल के तौलिहवा थाना के इंस्पेक्टर एसबी शाह ने बताया कि अवैध पटाखा, मादक पदार्थ, खाद्य पदार्थों सहित अन्य सामानों की तस्करी की रोकथाम के लिए लगातार गश्त की जा रही है। पुलिस की गश्ती टीम का सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चला रही है।व
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें