फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पार्किंग में खड़े ट्रक में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से हादसा

Fri, 26 Sep 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर

सार

कृष्णानगर भारत-नेपाल सीमा के भंसार पार्किंग में एक खड़े ट्रक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। प्रशासन ने आग पर काबू पाया और जांच जारी है।
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा कृष्णानगर पार्किंग मे खड़ी ट्रक में लगी। स्रोत विज्ञ​प्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

-भारत-नेपाल सीमा कृष्णानगर पार्किंग में खड़ा था ट्रक
विज्ञापन

ढेबरुआ। भारत-नेपाल सीमा के कृष्णनगर भंसार पार्किंग में बृहस्पतिवार शाम को खड़ा एक ट्रक में शॉर्ट सर्टिक से आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक से आग की लपटें उठने लगीं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना पर स्थानीय लोग व प्रशासन के जवान मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक ट्रक का केबिन पूरी तरह जल गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक हादसे के समय ट्रक में माल लदा था, लेकिन आग उस पर नहीं पहुंची। सूचना संबंधित विभागों को दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें