भारत-नेपाल सीमा कृष्णानगर पार्किंग मे खड़ी ट्रक में लगी। स्रोत विज्ञप्ति
- फोटो : अमर उजाला
-भारत-नेपाल सीमा कृष्णानगर पार्किंग में खड़ा था ट्रक
ढेबरुआ। भारत-नेपाल सीमा के कृष्णनगर भंसार पार्किंग में बृहस्पतिवार शाम को खड़ा एक ट्रक में शॉर्ट सर्टिक से आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक से आग की लपटें उठने लगीं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना पर स्थानीय लोग व प्रशासन के जवान मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक ट्रक का केबिन पूरी तरह जल गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक हादसे के समय ट्रक में माल लदा था, लेकिन आग उस पर नहीं पहुंची। सूचना संबंधित विभागों को दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।