शहर के उसका मार्ग पर स्थित लाइफ केयर मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के बेसमेंट में लगी आग को बुझते फ
- फोटो : Archive
सिद्धार्थनगर। शहर के उसका मार्ग पर परसा महापात्र के पास स्थित एक निजी अस्पताल के बेसमेंट में सोमवार देर शाम शाॅर्ट सर्किट से आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल कर्मियों एवं मौके पर पहुंचे दो दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया गया।
इसमें भवन निर्माण सामग्री आदि सामान जल गए है, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। मौके पर एएसपी प्रशांत कुमार, सीओ विश्वजीत सौरयान व सदर पुलिस पहुंचे थे।
शहर के उसका मार्ग पर स्थित लाइफ केयर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के बेसमेंट में शार्ट सर्किट से अचानक आग लगने से फैल रहे धुंए को देख अस्पताल कर्मियों एवं आसपास अफरा तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड को सूचना देने पर मौके पर पहुंची दो दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुट गई। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि अभी आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है, बेसमेंट में रखे गत्ता व कबाड़ ही जला है और कुछ नुकसान नहीं हुआ है।
सूचना पर मौके पर पहुंचे एएसपी प्रशांत कुमार ने बताया कि यह अस्पताल आपरेशनल नहीं था और बंद पड़ा था। अस्पताल के बेसमेंट में आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस एवं फायरब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है।
शहर के उसका मार्ग पर स्थित लाइफ केयर मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के बेसमेंट में लगी आग को बुझते फ- फोटो : Archive