भवानीगंज क्षेत्र के बयारा ट्यूबवेल चौराहा पर इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग लगने से जला सामान। संवाद
भवानीगंज/ शोहरतगढ़। भवानीगंज में इलेक्ट्रानिक की दुकान और शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में एक मंदिर के पुजारी के घर में शुक्रवार रात आग लग गई। इस हादसे में 25 लाख से अधिक की क्षति होने की बात सामने आई है। घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं, आगजनी की घटना में प्रभावित लोगों ने सहायता दिलाने की मांग की है। भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा ट्यूबवेल चौराहा पर उसी गांव के निवासी मोहम्मद आकिब की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। शुक्रवार की रात शार्ट-सर्किट से आग लग गई, जिससे दुकान में रखे लगभग 15 वाॅशिंग मशीन, 18 कूलर, 18 फ्रिज सहित अन्य वायरिंग के उपकरण व प्रेस, मिक्सर, गीजर जल गए। इसकी जानकारी सुबह जब लोगों को हुई तो उन्होंने दुकान मालिक को सूचना दी।
सुबह वह अपनी दुकान पर आए तो स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक उक्त सामान जल चुके थे। दुकान मालिक आकिब ने बताया कि आग लगने से करीब 22 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।