डुमरियागंज। भवानीगंज थाना क्षेत्र के केवटली नानकार गांव स्थित मां वागेश्वरी मंदिर धाम परिसर से दो हरे कदम के पेड़ कटवाकर हटाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। करीब 20 वर्ष पुराने दोनों पेड़ पांच दिन पहले कटवाए गए थे। ग्राम प्रधान की शिकायत पर पुलिस ने 13 अक्तूबर को कार्रवाई की।
ग्राम प्रशासक राधेश्याम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2006-07 में तत्कालीन प्रधान हरिराम चौधरी ने मंदिर परिसर में कदम के दो पेड़ लगवाए थे। आरोप है कि भुइगांवा निवासी रजीउद्दीन उर्फ चिनकू ने बिना जानकारी दिए दोनों पेड़ों को कटवाकर हटवा दिया।