फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बालिका से दुष्कर्म के आरोप में युवक पर प्राथमिकी

Wed, 21 Oct 2026 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोटन। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह घटना बुधवार सुबह चार बजे की बताई जा रही है। आरोप है कि बालिका खेत की ओर जा रही थी, तभी पड़ोसी फिरोज उसे जबरदस्ती अपने घर में खींच ले गया। वहां उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। चिल्लाने पर उसकी मां मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी फिरोज धक्का देकर भाग निकला। बालिका की मां ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने फिरोज के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष लोटन प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें