फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सांसद-विधायक समर्थकों में मारपीट में छह नामजद व कई अज्ञात पर तहरीर

Mon, 23 Nov 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर/ढेबरुआ। बढ़नी सीएचसी भवन के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान शनिवार को हुई मारपीट के मामले में पीड़ित प्रदीप कुमार ने तहरीर दी। रविवार को ढेबरुआ थाने में छह नामजद और आधा दर्जन अज्ञात लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की कोशिश और जान-माल की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के गोरखपुर क्षेत्रीय सह-संयोजक प्रदीप कुमार ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि घटना सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान हुई, जहां बड़ी संख्या में लोग और पुलिसकर्मी मौजूद थे। पीड़ित ने घटना की पुष्टि के लिए कार्यक्रम स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों, वीडियो रिकॉर्डिंग और समाचार चैनलों पर प्रसारित फुटेज की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ढेबरुआ चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें