फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: धोखाधड़ी के आरोप में तीन पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 19 Nov 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। पुलिस ने आसमा उसके पुत्र अफजल और पुत्री अशिमा समेत अज्ञात के विरुद्ध धोखधड़ी, शांतिभंग आदि धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। नगर पंचायत व थाना क्षेत्र के वार्ड 15 निवासी मजीबुल्लाह और वार्ड नंबर 11 निवासी मो. तारिक की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने आसमा खातून निवासी वार्ड 10 औसानपुर से कुछ जमीन खरीदी थी। बाद में उनके पति की तबीयत खराब हो गई। आसमा के मांगने पर इलाज के लिए उन्होंने और पैसे दे दिए, जिसके एवज में वह जमीन लिखने वाली थी। बाद में परवेज की मृत्यु हो गई। इसके बाद आसमा ने जमीन लिखने से मना कर दिया।
आरोप है कि जब वह इसका कारण जानने उसके घर पहुंचे तो आसमा उनके पुत्र अफजल, पुत्री अशिमा और कुछ अज्ञात ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें