फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बीएलओ को पीटकर छिड़की शराब, प्रधान समेत छह पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 02 Feb 2026 10:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। तहसील शोहरतगढ़ क्षेत्र के ग्राम गौरा अलीदापुर में बीएलओ विजय कुमार को ग्राम प्रधान पंकज चौबे और उनके सहयोगी पर दबाव बनाकर मतदाता सूची में गड़बड़ी करवाने का आराेप लगाया है। आरोप है कि विरोध करने पर कमरे में बंद कर शराब छिड़ककर मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

घायलावस्था में परिजन अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मामले को लेकर नाराज बीएलओ के परिजन, क्षेत्र के बीएलओ, शिक्षा मित्र, शिक्षकों ने तहसील पर धरना देकर एसडीएम से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रधान समेत चार नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चिल्हिया पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, चिल्हिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सीतारामपुर टोला बनकटवा दक्षिणी निवासी विजय कुमार गौरा बाजार बूथ संख्या-45 में बीएलओ के रूप में तैनात हैं। वे मकनपुर विद्यालय में शिक्षामित्र हैं। बीएलओ द्वारा एसआईआर के तहत डुप्लीकेट मतदाता सूची का प्रकाशन, मिलान, सत्यापन, पात्रों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने आदि कार्य के लिए गावं में गए हुए थे।
विज्ञापन

आरोप है कि गांव के प्रधान पंकज चौबे अपने साथियों के साथ मतदाता सूची में गड़बड़ी कराने का दबाव डालने लगे। मना करने पर कमरे में बंद करके मारपीट की, उस पर शराब छिड़की गई और उनकी जेब में कुछ डालकर पुलिस बुलाकर फंसाने का प्रयास किया गया। साथ ही उसके सिर पर कुछ सटाकर जान से मारने की धमकी दी गई।
घटना की जानकारी होने पर बीएलओ के परिजन घायलावस्था में अस्पताल ले जाकर इलाज कराने में लग गए। हालत नाजुक होने पर घायल बीएलओ को मेडिकल कॉलेज में भर्ती भी कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है।
एसएचओ चिल्हिया राजेश गुप्ता ने बताया कि अलीदापुर परैया निवासी पंकज चौबे, संजय चौबे, वेद प्रकाश, शैलेंद्र यादव और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें