ककरहवा। मोहाना थाना क्षेत्र के नेपाल सीमा से सटे लीलाडिहवा गांव में शुक्रवार को रामसुभग और इंद्रजीत बीच में क्रिकेट के विवाद के बाद शनिवार को दो पक्षों में खूब लाठी-डंडे चले। मारपीट में कई लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं। देर रात हुई इस वारदात में प्रकाश, हरिकेश, रामकेश, कुसुम, नरेश, राजेंद्र, सूरज जख्मी हो गए। घायलों का माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के लीलाडिहवा में शनिवार की देर रात्रि आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। लोगों के मुताबिक गांव के सिवान में शुक्रवार को क्रिकेट खेलने के दौरान किसी बात को लेकर लीलाडिहवा निवासी रामसुभग और इंद्रजीत के बीच कहासुनी हो गई। धीरे-धीरे मामला हाथापाई तक पहुंच गया। दोनों युवकों के घर वाले मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उनके बीच सुलह-समझौता करा दिया।
आरोप है कि इसी विवाद को लेकर शनिवार की देर शाम रामसुभग के घर वाले इंद्रजीत के पहुंच गए और विवाद करने लगे। मामला मारपीट तक पहुंच गई। दोनों पक्षों के बीच खूब लाठी-डंडे व ईंट पत्थर चले।