फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जमीन के विवाद में मारपीट, महिला समेत तीन घायल

Sun, 24 Aug 2025 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिया। कोतवाली क्षेत्र के हाटा खास में शनिवार देर शाम को जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि राजेंद्र, राहुल व सचिन ने धारदार हथियार कर मैना देवी (55) को घायल कर दिया। बचाने गए दो बेटों विरेंद्र (35) व सुरेंद्र (25) को भी मारापीटा। लोगों के जुटने पर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में पीड़ितों ने आरोप लगाया कि जमीन के विवाद में कहासुनी हो रही थी। आरोप है कि तभी गाली-गलौज करते हुए विपक्ष के राजेंद्र, राहुल और सचिन ने धारदार हथियार से वार कर मैना देवी को घायल कर दिया। साथ ही हाथ मोड़ कर तोड़ दिया।
मां को बचाने गए दो बेटाें को भी मारापीट कर लहूलुहान कर दिया। बताया जा रहा है कि जमीन का विवाद पहले से चल रहा था और आरोपियों के खिलाफ पहले से केस दर्ज है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची जोगिया पुलिस ने घायलों को माधव प्रसाद मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जबकि घायल सुरेंद्र को बीआरडी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोगिया थानाध्यक्ष मीरा चौहान ने बताया कि हमला करने वालों पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें