फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पिकअप के साथ पकड़ा गया खाद तस्कर, 50 बोरी यूरिया बरामद

Fri, 02 Jan 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
ढेबरुआ क्षेत्र के बसंतपुर गांव के पास पीकअप में लदी खाद के साथ पकड़ गया अ​भियुक्त। श्रोत एसएसबी - फोटो : 1
विज्ञापन
ढेबरुआ। एसएसबी 50वीं वाहिनी सीमा चौकी महादेव बुजुर्ग की टीम ने बुधवार को बाॅर्डर के सटे बसंतपुर गांव के पास से पिकअप के साथ रामदास यादव निवासी मदरहवा थाना इटवा को पकड़ा। पिकअप पर 50 बोरी यूरिया लदा था। पूछताछ में सामने आया कि वह यूरिया नेपाल लेकर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी सहित खाद को आगे की कार्रवाई के लिए बढ़नी कस्टम कार्यालय को सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

उप कमांडेंट भूपेंद्र ने बताया कि बाॅर्डर पर तस्करी सहित अन्य प्रकार की गतिविधियों को रोकने के लिए नियमित गश्त की जाती है। इसी बीच बुधवार शाम को जानकारी मिली कि बसंतपुर गांव पास एक पिकअप खड़ी है। उसमें यूरिया लदा है। वह नेपाल ले जाने की फिराक में है। मामले को संज्ञान में लेते हुए टीम को रवाना किया गया। बताए हुए स्थान पर पहुंचकर एसएसबी के जवानों ने पिकअप की तलाशी ली, जिसमें 50 बोरी यूरिया बरामद हुआ। पकड़े गए चालक ने पूछताछ में अपनी पहचान रामदास यादव निवासी मदरहवा थाना इटवा बताई। उसने बताया कि कठेला से पिकअप पर 50 बोरी यूरिया लोड कर बसंतपुर गांव होते हुए नेपाल के बहादुरगंज लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें