औराताल। तहसील क्षेत्र के मलंग चौराहा कैथव लिया स्थित मौर्या खाद भंडार पर अधिकारियों की देखरेख में यूरिया का वितरण हुआ। जिले के गिने चुने दुकानों पर ही यूरिया की उपलब्धता थी, जिसकी सूचना एक दिन ही पहले फेसबुक तथा अन्य माध्यमों से जिलाधिकारी ने दे दी थी। 16 अगस्त की सुबह से ही यूरिया बंटने की खबर पाकर सैकड़ों की संख्या में किसान लाइन में लग गए। नायब तहसीलदार विष्णु प्रताप सिंह, टीए संतोष कुमार यादव, कानूनगो महेश कुमार की देखरेख में सरकारी मूल्य पर बंटवाया गया। यूरिया की उपलब्धता के सापेक्ष किसानों की अधिक संख्या को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को एक एक बोरा यूरिया दिया गया। इस संबंध में नायब तहसीलदार विष्णु प्रताप सिंह ने कहा कि यूरिया की उपलब्धता दो सौ बोरी थी, जिसके सापेक्ष किसानों की संख्या अधिक थी। उसी अनुपात में सभी लोगों को यूरिया वितरित किया गया है।