फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ का मंडलीय सम्मेलन आयोजित हुआ

Sun, 14 Dec 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़नी। गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज परिसर में शनिवार को शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ, बस्ती मंडल द्वारा मंडलीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने की। शिक्षक विधायक ने कहा कि सम्मान अथक परिश्रम का परिणाम होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसा कोई उदाहरण नहीं है, जहां ईमानदार प्रयास के बाद सफलता न मिली हो। इस दौरान उन्होंने गांधी आदर्श विद्यालय के वॉलीबाल खिलाड़ियों के प्रदेश स्तर पर चयन की सराहना करते हुए उन्हें अग्रिम शुभकामनाएं दीं। भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व देश का नाम रोशन करने की कामना की। सम्मेलन को बस्ती मंडल से आए विभिन्न पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान शंभू नाथ गुप्ता, रेहान अहमद तथा वॉलीबाल खिलाड़ी सुमन, गायत्री एवं सोनी को उनके उत्कृष्ट योगदान व उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें