घोसियारी। क्षेत्र में चोरों का डर इस कदर बढ़ गया है कि ग्रामीण अपने दुकानों के शटर और घरों के दरवाजों को मजबूत कराने में जुट गए हैं। जाहिर है कि इस धंधे में लिप्त कारीगर कमाई होने लगी। बता दें कि पिछले एक महीने से न कि जिले में बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के आसपास भी चोरों के आने की अफवाहें आ रही हैं।
जिले में कहीं-कहीं चोरी की घटनाएं भी घट रही हैं, लेकिन अधिकांश जगहों पर चोरी की घटनाएं अफवाह साबित हो रही है। चोरों का डर अभी भी ग्रामीण के मन में फैला हुआ है। इसको देखते हुए ग्रामीण रात में पहरा तो दे ही रहे हैं। अपने घरों में लगे दरवाजे खिड़कियों को मजबूत करने में जुट गए है। दुकानदार भी अपने शूटर और दरवाजों को और मजबूत कर रहे हैं। इसके चलते लोहे की दुकानों पर कुंडी और बेलन बनाने वालों की मांग बढ़ गई है। अधिकांश घरों के लोग ऐसे कारीगरों के सहारे हैं।
थाना अध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस लगातार लोगों को जागरूक कर रही है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को देना चाहिए।