फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नलकूप की नालियां टूटीं, सिंचाई का गहराया संकट

Mon, 17 Nov 2025 10:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नलकूप शाहपुर ग्राम की क्षतिग्रस्त हुई नालियां। संवाद
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज तहसील मुख्यालय से सटे गांव शाहपुर के किसानों की 500 बीघे से अधिक गेहूं की फसल की सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। सरकारी ट्यूबवेल की नाली इस कदर जर्जर हो गई है कि उससे पानी खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा है। निजी नलकूप से सिंचाई करने में किसानों की लागत बढ़ जा रही है। इससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि नलकूप संख्या 23 डीजी ग्राम शाहपुर की नाली लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ी है और उसे दुरुस्त कराने के लिए कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
जगह-जगह क्षतिग्रस्त नालियां झाड़ और कचरे से पट गईं हैं। जिम्मेदारों से इसकी शिकायत करते हुए मदद करने की गुहार लगाई गई है। फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें