फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: छठ पूजा का सामान खरीदने जा रहे ससुर-दामाद की बाइक दूसरे बाइक से टकराई, दो की मौत

Sun, 15 Nov 2026 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- लोटन-सोहांस मार्ग पर करुआवल गांव के पास हुआ हादसा, दो अन्य घायल
विज्ञापन

- गंभीर घायल मनोहर को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
लोटन। छठ पूजा का सामान खरीदने नौगढ़ जा रहे ससुर-दामाद की बाइक रविवार सुबह लोटन-सोहांस मार्ग पर करुआवल गांव के पास दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य का इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धरनामपुर निवासी मनोहर (42) पुत्र हरिराम अपने ससुर चीनक (54) पुत्र प्रह्लाद निवासी मजगावां, थाना मोहाना, सिद्धार्थनगर के साथ बाइक से छठ पूजा का सामान खरीदने नौगढ़ जा रहे थे। रविवार सुबह करीब वे लोटन-सोहांस मार्ग पर करुआवल गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई।
विज्ञापन

दूसरी बाइक पर महराजगंज जिले के नौतनवां थाना क्षेत्र के परसोईया निवासी अंकित (18) पुत्र दिलीप और बरवां खुर्द निवासी आकाश (20) पुत्र राकेश सवार थे। दोनों मित्र लोटन थाना क्षेत्र के खखरा खुर्द गांव स्थित अंकित के ननिहाल से घर लौट रहे थे। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान आकाश और चीनक की मौत हो गई। वहीं, गंभीर हालत में मनोहर को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अंकित का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतकों के परिजन को सूचना दे दी है और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की जानकारी मिलते ही आकाश के ननिहाल और चीनक के परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। मौत की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई।


एसओ लोटन प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें