धेंसा। क्षेत्र अंतर्गत बहुउद्देशीय सहकारी समिति धेंसा में मंगलवार को यूरिया वितरित होने की सूचना पाकर सुबह से ही क्षेत्र के सैकड़ों किसान पहुंच गए, लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल सकी। इससे निराश होकर अधिकांश किसान वापस लौट गए।
किसानों ने कहा कि मेंबर बनने के बाद भी खाद नहीं मिल पा रही है। अब्दुल नईम ने कहा कि सुबह नौ बजे से ही लाइन में खड़े थे, जब नंबर आया तो खिड़की बंद हो गई। इंद्रजीत ने कहा कि अभी तक यूरिया और डीएपी नहीं मिल रही है। एक बोरी डीएपी और एक बोरी यूरिया नहीं मिल पा रही है।
सचिव रामलाल ने बताया कि 274 बोरी यूरिया वितरित की गई है। इसके बाद मशीन बंद हो गई।