फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में किसान परेशान : उग्रसेन

Mon, 06 Oct 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ क्षेत्र के केसार गांव  में पीडीए जन चौपाल को संबोधित करते सपा नेता उग्रसेन सिंह। स्रोत - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शोहरतगढ़। क्षेत्र के सपा नेता उग्रसेन सिंह ने ग्राम सभा केसार में पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया। कहा कि इस सरकार में दिन-दहाड़े चोरी, डकैती और अन्य आपराधिक घटनाएं आम बात हो चुकी हैं। किसानों काे यूरिया नहीं मिल पा रहा है। भाजपा नेताओं की मिलीभगत से कालाबाजारी की जा रही है। वहीं प्रशासन मौन है। कहा कि इस किसान विरोधी सरकार को जनता के संकल्प से उखाड़ फेंकना आवश्यक है। 2027 विधानसभा चुनाव देश और संविधान को बचाने का चुनाव है, भाजपा सरकार लगातार संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। इस दौरान सुग्रिम गौतम, मुबारक हुसैन, अबु बकर, गनेश कश्यप, मो. अली, रामनिवास कश्यप, कपिल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें