फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सामाजिक व राजनीतिक बदलाव जरूरी

Mon, 06 Oct 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागज के बैदोलागढ में पीस पार्टी की कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते राष्ट्रीय सचिव रियाज अह
विज्ञापन
डुमरियागंज। नगर पंचायत के बैदोलागढ़ स्थित पीस पार्टी के विधानसभा कार्यालय पर रविवार को विधानसभा क्षेत्र के नौजवानों के साथ बैठक आयोजित की गई। इसमें युवाओं ने सामाजिक और राजनीतिक बदलाव को लेकर अपने विचार रखे। पीस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रियाज अहमद खान ने युवाओं से कहा कि बदलाव कदम से कदम मिला के होगा। कहा कि आज के युवाओं में ऊर्जा, सोच और दिशा दोनों है। बस आवश्यकता है सही मंच से जुड़ने की। पीस पार्टी नौजवानों के हक और सम्मान की आवाज बनकर मैदान में उतरी है। इस दौरान नियामतुल्लाह, मोहम्मद असलम, अशफाक, इसहाक, इम्तियाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें