फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ठंड में ठिठुर रहे किसान व व्यापारी, बढ़ी परेशानी

Wed, 10 Dec 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नवीन मंडी स्थल सहियापुर में सुबह मंडी में दूर दराज से आए किसान ठंड से ठिठुरते हुए। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
शाहपुर। नवीन मंडी स्थल सहियापुर में सुबह होते ही दूर-दराज से किसान और व्यापारियों का आने का सिलसिला चालू हो जाता है। लेकिन दो दिनों से कोहरे के साथ साथ बढ़ी ठंड ने किसानों और व्यापारियों की परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

लोगों ने मंडी प्रशासन से अलावा जलवाने की मांग की है। सोमवार से कोहरे के साथ साथ ठंड भी बढ़ गई है। यही हाल मंगलवार को देखने को मिला। सुबह करीब 11:00 बजे तक कोहरा छाया रहा। इस बीच नवीन मंडी स्थल सहियापुर में ठंड के चलते किसान व व्यापारी ठिठुरते नजर आए। सुबह मंडी में अपनी फसल की उपज बेचने आए किसान व बसंत यादव, मुराली साहू, घनश्याम, रामतेज वर्मा, रामतेज आदि लोगों ने कहा कि कोहरे के साथ-साथ ठंड भी बढ़ गई है। लोगों ने मंडी प्रशासन से मंडी परिसर में सुबह अलाव जलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें