फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रामलीला के साथ मेले का हुआ आयोजन

Mon, 10 Nov 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जोगिया क्षेत्र के करौन्दा मसिना मे धनुष बाण तोड़ते राम। संवाद
विज्ञापन
जोगिया। क्षेत्र के करौंदा मसिना में रामलीला के मंचन के बीच मेले का आयोजन किया गया। बिल्लू मंदिर में वीरवार को वेदवती रावण, दशरथ दरबार और ताड़का वध का मंचन किया गया। दीवान मंदिर में फुलवारी, सीता स्वयंवर, कोप भवन, रामचंद्र का वनवास जाना और खेवट शो का मंचन किया गया। रामलीला को देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन

बिल्लू मंदिर में सबसे पहले वेदवती रावण संवाद को मंचित किया गया। उसके बाद दशरथ दरबार का मंचन किया गया। इसमें ऋषि विश्वामित्र राजा दशरथ से राक्षसों से यज्ञ की सुरक्षा के लिए श्री राम और लक्ष्मण को मांगते हैं। इस पर पहले राजा मना करते हैं, लेकिन ऋषि विश्वामित्र और ऋषि वशिष्ठ राजा दशरथ को याद दिलाते हैं कि वह उस वंश के राजा हैं, जिन्होंने सत्य के लिए अपनी जान और परिवार तक की परवाह नहीं की। इस पर दशरथ राम और लक्ष्मण को ऋषि विश्वामित्र के साथ जंगलों में भेज देते हैं। इसके बाद कलाकारों द्वारा ताड़का वध का मंचन किया जाता है। इसके बाद विश्वामित्र जब यज्ञ करने लगते हैं तो और उसका बेटा सुबाहू, मारीच और अन्य राक्षसों के साथ यज्ञ भ्रष्ट करने आता है, लेकिन राम-लक्ष्मण मारीच को छोड़ कर सभी राक्षसों को मार देते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान मेला प्रबंधक महेश पांडेय, अध्यक्ष गंगाराम यादव, नर सिंह यादव, कृष्ण गुप्ता, अजय पांडेय, संतराम कन्नौजिया, गनेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें