फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सुविधा बेहतर तो प्राइवेट बसों की ओर बढ़ा यात्रियों का रुझान

Wed, 26 Nov 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-डुमरियागंज, मन्नीजोत से संचालित होती हैं लग्जरी बसें व चार पहिया वाहन
विज्ञापन

-किराए में अधिक अंतर नहीं होने से रोडवेज से मोह हो रहा भंग
सिद्धार्थनगर। रोडवेज बस की अपेक्षा अधिक सुविधा व कम समय में अधिक दूरी तक पहुंच जाने से लोगों ने अब तय होने से लोग प्राइवेट वाहनों की ओर रुख कर रहे हैं। इससे जहां लोगों को बेहतर सुविधा मिल रही है, वहीं रोडवेज बस पर यात्रियों की संख्या कम होती जा रही है।
डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में वर्तमान समय में लग्जरी और बस के साथ चार पहिया वाहन प्राइवेट सवारी वाहन के रूप में खूब चल रहे हैं। इससे डुमरियागंज और इटवा तहसील क्षेत्र के लोग प्राइवेट वाहनाें से ही यात्रा कर रहे हैं। क्षेत्र के बिजौरा, मन्नीजोत, बिस्कोहर, इटवा, डुमरियागंज से चार पहिया व लग्जरी बसों का संचालन हो रहा है। यात्रियों के अनुसार क्षेत्र में मौजूद चार पहिया लग्जरी वाहन घर से ही यात्रियों को बैठकर 400 रुपये किराए में लखनऊ एयरपोर्ट सहित अन्य स्थानों पर पहुंचा देती हैं जबकि सरकारी बस कई जगहों पर रुकने व बेहतर सुविधा नहीं दे पाने से लोगों को पसंद नहीं आ रही हैं। क्षेत्र के राजेश, मोहन, सिद्धांत ने बताया कि सरकारी बस में समय अधिक लगता है जबकि क्षेत्र की चार पहिया वाहन समय से पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बोले यात्री
प्राइवेट वाहन में किराया थोड़ा अंतर रहता है, लेकिन सरकारी की अपेक्षा सुविधाएं बेहतर मिल रही हैं। इससे यात्रा करने में भी काफी आसान होता है।
- विशाल धुरिया, मन्नीजोत
-
जिले से बस के आने का समय निर्धारित है लेकिन कई बार इमरजेंसी में प्राइवेट वाहन तत्काल सुविधा देती है। इससे यात्रा करने के लिए वाहनों का इंतजार करना नहीं पड़ता है।
- महेंद्र मौर्य, सरोथर कठौतिया
-
वर्जन
रोडवेज बस का संचालन इटवा और डुमरियागंज के रास्ते लखनऊ के लिए किया जाता है। प्राइवेट वाहनों के बारे में विशेष जानकारी नहीं है।
- वीके गंगवार, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें