बस्ती। स्वास्थ्य विभाग में चलाए जा रहे सभी कार्यक्रमों की मंडलीय समीक्षा बैठक मंगलवार को आयुक्त सभागार में हुई। अध्यक्षता मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने की। बैठक में भौतिक एवं वित्तीय समीक्षा हुई, जिसमें कई योजनाओं की स्थिति सही नहीं मिली। वहीं, 58 सीएचओ की उपस्थिति औसत से कम पाई गई। मंडलायुक्त ने एडी हेल्थ को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगने के लिए निर्देश दिए।
जनपद बस्ती में 58 सीएचओ की नवंबर में 20 दिन से कम उपस्थिति दर्ज की गई है। सीएमओ डॉ. राजीव निगम को निर्देश दिए कि जिन निजी अस्पतालों ने प्रसव की रिपोर्टिंग नहीं है उन्हें नोटिस जारी किया जाए।
एडी हेल्थ डॉ. अश्वनी कुमार, सीएमओ डॉ. राजीव निगम, सीएमओ संतकबीरनगर डाॅ. रामानुज कन्नौजिया, सीएमओ सिद्धार्थनगर डाॅ. रजत कुमार चौरसिया माैजूद रहे।