फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गोरखपुर-लखनऊ के बीच चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

Fri, 23 Oct 2026 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 25 और 30 अक्तूबर और एक नवंबर को प्रस्तावित पीईटी परीक्षा के मद्देनजर रेल सुविधा, चार तिथियों में होगा संचालन
विज्ञापन

- सिद्धार्थनगर, बढ़नी, तुलसीपुर और बलरामपुर समेत कई स्टेशनों पर ठहराव
ढेबरूआ। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर और लखनऊ के बीच अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पीईटी के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में सहूलियत देने के उद्देश्य से यह ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन गोरखपुर से 24 और 31 अक्तूबर और लखनऊ से 25 अक्तूबर और 1 नवंबर को संचालित होगी। सिद्धार्थनगर, बढ़नी, तुलसीपुर और बलरामपुर समेत कई स्टेशनों पर ठहराव होने से जिले और आसपास के क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा।
गाड़ी संख्या 05007 गोरखपुर-लखनऊ अनारक्षित परीक्षा विशेष 24 और 31 अक्तूबर को गोरखपुर जंक्शन से रात 8:35 बजे रवाना होगी। आनंदनगर से रात 9:37 बजे, सिद्धार्थनगर से 10:09 बजे और बढ़नी से रात 10:42 बजे गुजरेगी। इसके बाद तुलसीपुर से रात 11:09 बजे और बलरामपुर से 11:40 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन गोंडा से रात 1:15 बजे, करनैलगंज से 1:53 बजे, बुढ़वल से 2:22 बजे, बाराबंकी से 3:05 बजे और बादशाहनगर से सुबह 3:48 बजे रवाना होकर लखनऊ जंक्शन सुबह 4:45 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ से रात 8:55 बजे होगी वापसी
- वापसी में गाड़ी संख्या 05008 लखनऊ-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष 25 अक्तूबर और 1 नवंबर को लखनऊ जंक्शन से रात 8:55 बजे रवाना होगी। यह बादशाहनगर से रात 9:28 बजे, बाराबंकी से 10:07 बजे, बुढ़वल से 10:32 बजे, करनैलगंज से 11:07 बजे और गोंडा से रात 11:45 बजे प्रस्थान करेगी। अगले दिन बलरामपुर से रात 12:22 बजे, तुलसीपुर से 12:50 बजे, बढ़नी से 1:25 बजे और सिद्धार्थनगर से 2:07 बजे गुजरेगी। आनंदनगर से रात 2:40 बजे रवाना होकर सुबह चार बजे गोरखपुर जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें