फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुई ईवीएम और वीवीपैट की जांच

Tue, 03 Nov 2026 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- एफएलसी पूरी होने के बाद निर्वाचन कार्यालय के वेयरहाउस को कराया गया सील
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने मंगलवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संदीप कुमार श्रीवास्तव के साथ जिला निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर लोहिया कला भवन के सामने स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय के वेयरहाउस में रखी ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) कराई गई। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बेल) के नामित इंजीनियरों ने 12 अक्तूबर से एक नवंबर तक मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मशीनों की जांच की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एफएलसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वेयरहाउस को नियमानुसार सील करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें