- भनवापुर क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में आयोजित समीक्षा बैठक में अधीक्षक ने दिए निर्देश
भनवापुर। क्षेत्र के सीएचसी में बृहस्पतिवार को आशा बहू, संगिनी तथा एएनएम की मासिक समीक्षा बैठक हुई। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि एएनएम बच्चों और गर्भवतियों को सेवा देने के बाद यूविन और ई-कवच पोर्टल पर समय से फीडिंग जरूर करें। महिला नसबंदी, पुरुष नसबंदी, पीपीआईयूसीडी, कॉपर टी, अंतरा इंजेक्शन, कंडोम आदि के माध्यम से परिवार नियोजन कार्यक्रम पर विशेष ध्यान दें।
अधीक्षक ने बताया कि एएनएम टीकाकरण के एक दिन पूर्व गांव में जाकर आशा बहू के कार्यों का सत्यापन करें। मौके पर ही आशा को प्रशिक्षित करते हुए कार्य में सुधार करवाएं और ड्यू लिस्ट अपडेशन और वैलिडेशन करते हुए आशा के माध्यम से बुलावा पर्ची का वितरण करवाएं। समीक्षा बैठक में आशा बहू अनीता, दुर्गेश, नंदिनी, ममता, राजकुमारी, लक्ष्मी का कार्य खराब होने के कारण अधीक्षक ने फटकार लगाई तथा अगले एक माह में कार्यों को पूरा करने के लिए निर्देशित किया। एचईओ राजीव त्रिपाठी तथा बीएमसी सूर्यदेव सिंह ने आशा बहू को ड्यू लिस्ट बनाने, नवजात शिशु व बच्चों की देखभाल के लिए प्रशिक्षित किया। बीसीपीएम मेराज अहमद ने आशा बहू को योग्य दंपती महिलाओं की अंतिम मासिक तिथि अपडेट करने व एक माह सात दिन में गर्भवतियों का पंजीकरण करने और फोलिक एसिड देने के लिए निर्देशित किया।
इस दौरान राहुल कुमार, दीपक मधुकर, मनोज कुमार, सोनिया वर्मा, गुंजन आदि मौजूद रहीं।