शोहरतगढ़। सीएचसी शोहरतगढ़ में बृहस्पतिवार को अधीक्षक डॉ. एके आजाद की अध्यक्षता में एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें नियमित टीकाकरण, गर्भवतियों की जांच और स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बीसीपीएम प्रदीप ने एएनएम को टीकाकरण सत्र स्थलों पर समय से पहुंचने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे।
उन्होंने कहा कि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य करने के बाद यू-विन और ई-कवच पोर्टल पर डाटा दर्ज किया जाए। आभा कार्ड, आयुष्मान कार्ड और एचआरपी ड्यू लिस्ट के आधार पर लाभार्थियों की पहचान कर उनकी लाइन लिस्टिंग, उपचार और टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए।