शोहरतगढ़। सीएचसी शोहरतगढ़ पर बृहस्पतिवार को एएनएम और आशा के साथ अधीक्षक डॉ. एके आजाद की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक की गई। बैठक में बीसीपीएम सुरेंद्र पाल ने प्रत्येक एएनएम के कार्य की समीक्षा पर कहा कि सभी एएनएम नियमित टीकाकरण के लिए सत्र स्थल पर समय से पहुंचें और अधिक से अधिक टीकाकरण करें।
कहा कि कोई बच्चा टीकाकरण से छूटने न पाए। नियमानुसार कार्य करने के उपरांत यूवीन पोर्टल लॉगिंग और ई-कवच पोर्टल पर डाटा फीड करने के निर्देश दिए। आभा कार्ड आयुष्मान कार्ड एचआरपी ड्यू लिस्ट के आधार पर सभी की जांच की लाइन लिस्टिंग उपचार टीकाकरण करें। साथ ही गर्भवतियों की समय-समय पर जांच और उच्च जोखिम गर्भवतियों की पहचान कर देखभाल करें। गर्भवतियों को आयरन, कैल्शियम सेवन, वजन, हिमोग्लोबिन, यूरिन, बीपी, शुगर के साथ-साथ पेट की जांच कराएं। स्वास्थ्य सेवा से संबंधित विवरण को पोर्टल पर अंकित करने के निर्देश दिए। इस दौरान गीता देवी, मौसम, सुमन, लक्ष्मी, सुमन सिंह, अमिता कुमारी सहित आदि लोग रहे।