भनवापुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तहत चौकी बिजौरा के पीछे परिसर में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें हिंदू समाज को संगठित करने पर जोर दिया गया।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रांत प्रचारक सुरजीत ने कहा कि समस्त हिंदू समाज को एक होकर संगठित होकर रहने का मंत्र दिया। आगे कहा कि आने वाले दिनों में भारत पर विभिन्न विभिन्न भाषा संप्रदाय के नाम पर हमले होंगे, जिस हिंदू समाज को सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी क्षेत्र बंगाल असम केरल में हिंदुओं की क्या दशा है, यह किसी से छिपी नहीं है।