सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने पीएम-श्री स्कूल फेज वन और फेज टू में गैप्स के पैरामीटर की समीक्षा की।
उन्होंने समस्त खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि जूता, मोजा और ड्रेस की धनराशि डीबीटी के खाते में भेज दी गई है। अभिभावकों को ड्रेस, जूता, मोजा आदि खरीदने के लिए प्रेरित करें। विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति ड्रेस, जूता मोजा में सुनिश्चित कराएं।
उन्होंने कहा कि निपुण लक्ष्य के लिए जारी गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित कराएं। विद्यालय में जो भी कमियां है उसे खंड विकास अधिकारी से समन्वय स्थापित कर ठीक करा लें। वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के पुर्ननिर्माण, दिव्यांग शौचालय के निर्माण कार्य की समीक्षा की गई।
सीडीओ ने निर्देश दिया कि जो कार्य शुरू नहीं हुआ है उसे शीघ्र शुरू कराकर पूर्ण कराएं। अपार आईडी, यू डायस बनाने में प्रगति लाने का निर्देश दिया।