फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रोजगार मेले का आयोजन, 26 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

Fri, 29 Aug 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-भारतभारी नगर पंचायत क्षेत्र के एक इंटर काॅलेज में आयोजित हुआ शिविर
विज्ञापन

भारतभारी। नगर पंचायत भारत भारी क्षेत्र के सरस्वती इंटर काॅलेज परिसर में जिला सेवा योजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और कौशल विकास मिशन सिद्धार्थनगर के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 26 अभ्यर्थियों को रोजगार दिया गया।
विज्ञापन

मेले में कई प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग किया और अभ्यर्थियों का पंजीकरण किया। कुल 600 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया, जिनमें से 233 आवेदन स्वीकृत हुए। मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने 26 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि इस प्रकार के रोजगार मेले युवाओं को बेहतर अवसर प्रदान करते हैं और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में 137 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की गईं। इस दौरान जिला सेवा योजन अधिकारी मिथलेश मिश्रा, ईओ भारतभारी राजन गुप्ता, ईओ डुमरियागंज सचिन कुमार पटेल, विजय चौधरी, मोनी पांडेय, कमलेश चौरसिया, विक्रम, सुधांशु अग्रहरि, रविंद्र शर्मा, मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें