बांसी। भारतीय बारी समाज के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयराम बारी के आवास पर सोमवार को बारी समाज की आवश्यक बैठक हुई। इसमें समाज हित से जुड़े हुए विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद हुआ। बारी समाज के हित और कल्याण के लिए महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। जयराम बारी ने कहा कि समाज के लोग एकजुट होकर संगठन के साथ मजबूती के साथ खड़े रहे। उन्होंने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि समाज की तरक्की और समृद्धि के लिए आवश्यक है कि हम अपने बच्चों को उच्च शिक्षित करें। साथ ही यह भी कहा कि संगठन समाज के हित के लिए संघर्षशील है। हम सब को मिलजुलकर संगठन के लोगों का सहयोग करना चाहिए। बैठक में कुलदीप बारी, किशनजी वर्मा, कुबेर बारी अभिनंदन, सुधीर बारी, मदन बारी आदि मौजूद रहे।