भारतभारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा क्षेत्र के चौरा बनगवा उपकेंद्र पर सोमवार को ट्रिपल ए की बैठक हुई। एएनएम प्रीति मिश्र, आशा चंद्रवती और आंगनबाड़ी नूरजहां इसमें शामिल हुईं। अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी के निर्देश पर आयोजित बैठक में एएनएम, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने सभी को अपने-अपने क्षेत्र की स्वास्थ्य संबंधी योजनाएं बनाकर उन पर मिलकर काम करने के निर्देश दिए। बैठक में संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने पर विशेष चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त, महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए। सभी कार्यक्रमों और अभियानों को मिलकर सफल बनाने का आह्वान किया गया।