फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पीडीए पंचायत की बैठक में बूथ की मजबूती पर दिया जोर

Thu, 20 Aug 2026 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। नगर पंचायत शोहरतगढ़ में बृहस्पतिवार को एक मैरिज हाॅल में पीडीए पंचायत की बैठक हुई। पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा को भारी बहुमत से जीत दिलाने के लिए एकजुटता व पूरी निष्ठा के साथ हर बूथ को मजबूत करने में अभी से जुट जाएं। कहा कि जीत सुनिश्चित करने के लिए बूथ की मजबूती बहुत ही आवश्यक है। जब हमारा बूथ मजबूत रहेगा तभी चुनाव जीता जा सकता है। पूर्व विधायक ने पीडीए कार्यकताओं को संकल्प दिलाते हुए कहा कि पांच-पांच सदस्य की टोली हर घरों पर जाकर सपा की नीतियों को बताएं और सपा के पक्ष में मत दिलाने के लिए उन्हें प्रेरित करें। बैठक में विधानसभा क्षेत्र के 40 बूथों के कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर वोटरलिस्ट दिया गया, जिससे वह गलतियों को सुधारने में पूरा सहयोग करें। बैठक में प्रधान शिवशंकर चौधरी, लालजी, रामचंद्र, दान बहादुर चौधरी, यार मोहम्मद, मनोज मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें