फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: उचित मुआवजा दिए जाने की मांग

Thu, 20 Aug 2026 10:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। खलीलाबाद-बहराइच नई रेल लाइन परियोजना के अधिग्रहीत की जा रही भूमि का उचित मुआवजा दिए जाने की मांग नगर पंचायत बढ़नीचाफा के लोगों ने की है। नगर पंचायत बढ़नी चाफा के राजस्व ग्राम बनगवा नानकार निवासी बाबुलाल, हारून रशीद, रामकुमार, बृजकिशोर आदि ने जिलाधिकारी को पत्र सौंप कर यह मांग की है। उनका कहना है कि बनगवा नानकार के 91 लोगों का कुल 7.6477 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण किया जाना है। नगर पंचायत में शामिल इस गांव भूमि का सर्किल रेट या तो शहरी क्षेत्र की दर से तय किया जाए या ग्रामीण क्षेत्र के सर्किल रेट से चार गुना दर पर मुआवजा देकर भूमि अधिग्रहण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें