भारतभारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवां में मंगलवार को एएनएम के साथ अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें एआरओ मोहम्मद शाकिब ने कहा की संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी को क्षेत्र में काम करने का कहा। प्रत्येक एएनएम के कार्य की समीक्षा करते हुए कहा की सभी वे नियमित टीकाकरण के लिए सत्र स्थल पर समय से पहुंचकर अधिक से अधिक टीकाकरण करें। बीसीपीएम वीरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि कोई बच्चा टीकाकरण से छूटने न पाए जन्म से पांच साल के बच्चों का हेड काउंट सर्वे करें। नियमानुसार कार्य करने के उपरांत यूविन पोर्टल लॉगिंग और ई-कवच पोर्टल पर डाटा को फीड करने के लिए निर्देशित किया। आभा कार्ड, आयुषमान कार्ड, एचआरपी ड्यूलिस्ट के आधार पर सभी की जांच की लिस्टिंग, उपचार और टीकाकरण करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही साथ स्वास्थ्य सेवा से संबंधित विवरण को पोर्टल पर अंकित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अल्पना मिश्र, राजेश कुमार, शशि श्रीवास्तव, सायरा बानो, प्रीति मिश्र, संध्या वर्मा आदि मौजूद रहे।