भनवापुर क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में पीएसएमए के तहत आयोजित शिविर में गर्भवती महिलाओं को सुझाव
भनवापुर। क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवतियों के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 244 गर्भवतियों की जांच, चिकित्सीय इलाज और परामर्श दिया गया। इसमें 24 गर्भवतियों में उच्च जोखिम के लक्षण पाए गए। 28 में खून की कमी पाए जाने के कारण आयरन-शुक्रोज की डोज दी गई। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान उच्च रक्त चाप, मधुमेह, फीटस के बेड़े होने, गंभीर एनिमिया, प्लेसेंटा का विकृत और नीचे होने से गर्भवतियों जान का खतरा बना रहता है। इसलिए गर्भावस्था के दौरान सोनोग्राफी तथा चिकित्सीय परामर्श व इलाज बहुत जरूरी है। गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में उच्च जोखिम वाले खतरे के लक्षण की पहचान जरूरी है।