फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: काला नमक धान के किसानों को सीएफसी से जोड़ने पर जोर

Mon, 05 Oct 2026 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नीति आयोग के विशेष सचिव ने सीएफसी का किया निरीक्षण, किसानों को बेहतर लाभ दिलाने के दिए निर्देश
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। खेसरहा क्षेत्र स्थित कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) का सोमवार को नीति आयोग के विशेष सचिव सलीधर सिंह यादव ने निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और काला नमक धान की खरीद व्यवस्था की जानकारी ली। अधिक से अधिक किसानों को सीएफसी से जोड़कर उन्हें उपज का बेहतर लाभ दिलाने पर जोर दिया।
विशेष सचिव ने सीएफसी से जुड़े सदस्यों की संख्या, किसानों को दी जा रही सुविधाओं और धान खरीद की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थनगर का काला नमक चावल अपनी विशेष पहचान और गुणवत्ता के लिए जाना जाता है। इसकी मांग देश के साथ विदेशों में भी है। ऐसे में अधिक से अधिक काला नमक धान उत्पादक किसानों को सीएफसी से जोड़ा जाए, ताकि उन्हें उपज का उचित लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सीएफसी के संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए किसानों की फसल खरीद की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। किसानों को समय-समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने और खेती से संबंधित जरूरी जानकारी देने पर भी जोर दिया। इससे काला नमक धान का उत्पादन बढ़ाने के साथ किसानों की आय में वृद्धि में मदद मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी विजय सिंह, केंद्र व्यवस्थापक अभिषेक सिंह, राहुल कुमार पांडेय समेत क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें