फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अस्पतालों में दवा और जांच सुविधाएं बेहतर कराने पर जोर

Sat, 31 Oct 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। डुमरियागंज विधायक सैय्यदा खातून ने शनिवार को सिद्धार्थनगर स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में सीएमओ से मुलाकात की। विधायक ने ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर इलाज उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता, डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति और जांच सुविधाओं को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में जरूरी दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। अस्पतालों में डॉक्टर नियमित रूप से मौजूद रहें, ताकि मरीजों को इलाज के लिए भटकना न पड़े। इसके साथ ही अस्पतालों में जरूरी जांच सुविधाओं को भी बेहतर बनाने की जरूरत बताई।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को सामान्य इलाज और जरूरी जांच के लिए जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। इसके लिए स्थानीय अस्पतालों में ही आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए। बैठक में विधानसभा क्षेत्र के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की मौजूदा स्थिति की भी समीक्षा की गई।ं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें