फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नैनो उर्वरक के प्रयोग के बारे में प्रेरित करने पर जोर

Tue, 15 Sep 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कृषि भवन सभागार में नैनो उर्वरक एवं अन्य उत्पाद का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कृषि भवन सभागार में नैनो उर्वरक और अन्य उत्पादकों पर आधारित बिक्री केंद्रों का मंगलवार को प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें उर्वरक के बारे में कई अहम जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि उप कृषि निदेशक राजेश कुमार ने बिक्री केंद्र के प्रभारियों को उर्वरक कम और मिट्टी को सुधार करवाने के लिए किसान बंधुओं को समझाया जाए कि यूरिया और डीएपी मिट्टी में कम मात्रा में प्रयोग करें। इसके प्रयोग से फसल को किसी प्रकार का प्रतिकूल असर नहीं पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी रवि शंकर पांडेय ने कहा कि किसान बंधुओं को कम यूरिया और डीएपी की मात्रा कम करने की सलाह दें। इसके अलावा नैनो प्लस यूरिया और नैनो डीएपी के बारे में सुझाव दें। कहा कि दानेदार उर्वरक से मिट्टी की शक्ति को कमजोर कर देती है। नैनो के एमसी के क्षेत्रीय अधिकारी योगेंद्र कुमार ने दवा के बारे में सलाह देते हुए कहा कि कम दाम में अच्छी दवा किसान को कही जाना नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही एमसी की खरीद के दवा पर निशुल्क बीमा दिया जाएगा। प्रशिक्षण में उवर्रक के डेलिगेट हनुमंत प्रताप सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी शिशुपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें