सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में डुमरियागंज ब्लॉक के तहत ग्राम भग्गोभार में सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर के तहत ग्राम चौपाल का कार्यक्रम हुआ। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और समीक्षा की। ग्रामीणों ने बताया कि शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र लाभार्थियों को सभी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाएं। आयुष्मान कार्ड से पांच लाख तक का निशुल्क इलाज की सुविधा है। किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसलों के क्षति पूर्ति का भुगतान और किसान सम्मान निधि की समस्याओं का निराकरण कराएं। राशन वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं होना चाहिए। वरासत के प्रकरणों को समय से निस्तारित कराए। जिलाधिकारी ने कहा कि पात्र लाभार्थियों का सत्यापन कराकर पेंशन का लाभ दिया जाएं।