अधिवक्ता भवन में विद्युत आपूर्ति की शुरुआत करते एसडीएम इटवा कुणाल। स्रोत विज्ञप्ति
इटवा। इटवा तहसील परिसर में बने अधिवक्ता भवन में शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गई। एसडीएम इटवा कुणाल ने अधिवक्ताओं की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में आपूर्ति शुरू कराई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अधिवक्ता भवन में विद्युत कनेक्शन के न होने से गर्मियों में सभी अधिवक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।